वैक्सीनेशन में इस राज्य ने एक बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक लगाए गए 21 करोड़ डोज

उत्तरप्रदेश: कोरोना वायरस से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की रणनीति के साथ उत्तर प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण और टेस्टिंग में एक और कीर्तिमान गढ़ा है. यूपी देश का एकमात्र राज्य है जहां अब तक 21 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं. यही नहीं यहां अब तक कोरोना के 9 करोड़ 42 लाख से ज्यादा सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो बीते 30 दिसंबर को यूपी में 20 करोड़ डोज पूरे होने का कीर्तिमान बना था. इसके महज एक सप्ताह के भीतर 1 करोड़ डोज और लगाए गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





