भारत

'इसी सांप ने मुझे काटा है'...अस्‍पताल के कर्मचारी घबराए

jantaserishta.com
24 Aug 2024 3:54 PM IST
इसी सांप ने मुझे काटा है...अस्‍पताल के कर्मचारी घबराए
x
देखें वीडियो.
लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक शख्‍स को कोबरा ने डंसा तो उसने गजब का काम कर डाला। वो शख्‍स जरा भी घबराया नहीं बल्कि सांप को पकड़कर डिब्‍बे में बंद कर दिया। डिब्‍बे में बंद सांप को लेकर ये शख्‍स अस्‍पताल पहुंच गया जहां हर कोई उसे इस हाल में देखकर हैरान रह गया। डिब्‍बे के अंदर सांप फन निकाले बैठा था। उसे देखकर अस्‍पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पूरी कहानी जानकार डॉक्‍टरों ने इस शख्‍स को अस्‍पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
सांप लेकर अस्‍पताल पहुंचे शख्‍स का नाम हरि मिश्रा है। डॉक्‍टरों के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस शख्‍स का नाम हरि मिश्रा बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रह है कि वह सांप को डिब्‍बे में बंदकर सरकारी अस्‍पताल (सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र) में पहुंचते हैं। वहां उन्‍होंने अस्‍पताल कर्मचारियों को बताया कि इसी सांप ने उन्‍हें डंसा है। वीडियो में ही कोई उनसे उनका नाम पूछता है तो वह हरि मिश्रा बताते हैं। इसके बाद डॉक्‍टर उनका इलाज शुरू कर देते हैं।
बता दें कि इससे पहले सांप डंसने के बाद उसे पकड़कर अस्‍पताल पहुंचने की घटना सामने आ चुकी है। हाल ही में यूपी के मिर्जापुर में एक शख्‍स ने सांप के डंसने के बाद उसे पकड़कर डिब्‍बे में बंद कर दिया। इसके बाद अपने भाई के साथ बाइक से मंडलीय अस्‍पताल की इमरजेंसी में जा पहुंचा। वहां उसने प्रारंभिक इलाज के बाद डिब्‍बे से सांप निकालकर सबको दिखाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story