भारत

कांग्रेस के इस सीनियर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Shantanu Roy
25 Feb 2023 6:02 PM GMT
कांग्रेस के इस सीनियर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
x
पंजाब। नेताओं द्वारा एक पार्टी छोड़ दूसरी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इसी के चलते एक और कांग्रेस नेता द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब कांग्रेस के सीनियर नेता और जिला परिषद मैंबर ने काका लखेवाली ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा कि उक्त सीनियर कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया पर एक पत्र भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के मौजूद अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस संबंधी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि काका लखोवाली को कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नोटिस जारी किया था। यह नोटिस 20 फरवरी को दिया गया था जिसकी आज तारीख पुरी हो चुकी है जिसके चलते पार्टी द्वारा उनके ऊपर कार्रवाई करनी थी। काका लखोवाली ने कार्रवाई से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Next Story