सुहागरात की रात पति का खुला ये राज, पत्नी के उड़े होश, किया ये काम

DEMOPIC
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान किया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने विग लगाकर शादी की और यह बात उससे छिपाए रखी कि वह गंजा है। महिला ने कहा कि उसे सुहागरात के वक्त पता चला कि उसके पति के सिर पर बाल नहीं हैं। अगर यह बात उन्हें पहले पता होती तो वह शादी नहीं करतीं। फिलहाल, परिजन महिला को मनाने में जुटे हैं लेकिन महिला शादी तोड़ने की जिद पर अड़ी है।
मामला मेरठ के नोचंडी थाना इलाका का है। क्षेत्र के सम्राट हेवन में प्राइवेट फर्म में काम करने वाले एक कर्मचारी की 2 महीने पहले ही पेशे से अकाउंटेंट महिला से शादी हुई थी। आरोप है कि उसने अपनी शादी में विग लगा कर सात फेरे लिए थे। सुहागरात के वक्त पत्नी को पता चला कि उसका पति गंजा है और विग लगाकर उसने शादी की है। इस पर पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने पति से अलग रहने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, अकाउंटेंट पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी है।
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की धमकी
महिला ने कहा कि अगर उसे शादी से पहले पता होता कि उसका पति गंजा है तो वह उससे कभी शादी नहीं करती। गुस्से में महिला ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का ऐलान किया है। लोक लाज के डर से पति ने पत्नी से माफी भी मांगी लेकिन महिला उन्हें माफ करने को तैयार नहीं है। दोनों परिवार किसी तरह से मान मनुहार कर रहे हैं और इस युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





