भारत

सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देती है यह स्‍कीम, बेटियों के नाम पर जल्‍दी से करें निवेश

jantaserishta.com
4 April 2022 10:55 PM IST
सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देती है यह स्‍कीम, बेटियों के नाम पर जल्‍दी से करें निवेश
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली: बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश पर होने वाले खर्च को देखते हुए जल्‍द से जल्‍द बचत शुरू कर देना बेहतर होता है. इसके लिए सरकार सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) जैसी महत्‍वाकांक्षी योजना चला रही है. इस योजना में निवेश करना आपकी बेटी (Daughter) के भविष्‍य के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा.

मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज
नए फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) की पहली तिमाही के लिए सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) पर ब्याज दरों में कोई चेंज नहीं किया है. यानी कि सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी पिछली तिमाही की तरह ब्याज मिलना जारी रहेगा. ऐसे में यह योजना अभी भी पहले की तरह सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देने वाली बचत योजना है.
अभी 12 महीने के Fixed Deposit पर 5.5 फीसदी, 5 साल की FD पर 6.7 फीसदी, NSC पर 6.8 फीसदी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी और सीनियर सिटिजन की सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी मिलता है. जबकि सुकन्या समृद्धि योजना पर इन सबसे ज्‍यादा 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है
ढाई सौ रुपये में बन जाएगा काम
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत साल में कम-से-कम 250 रुपये का निवेश करना होता है. ज्‍यादा से ज्‍यादा अमांउट की बात करें तो एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इसके लिए आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए. अकाउंट खोलने के बाद 14 साल तक इसकी किश्‍त भरनी होती है और अकाउंट 21 साल बाद मेच्योर होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story