भारत

50 दिन के लिए ये रास्ता बंद, राजधानी पुलिस ने ट्विटर पर दी जानकारी

Nilmani Pal
12 March 2023 1:30 AM GMT
50 दिन के लिए ये रास्ता बंद, राजधानी पुलिस ने ट्विटर पर दी जानकारी
x
मरम्मत की जाएगी

दिल्ली। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का एक कैरिज-वे रविवार सुबह से 50 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। नेहरू प्लेस से आईआईटी जाने वाले कैरिज-वे की मरम्मत की जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर दोनों कैरिज-वे की मरम्मत 12 मार्च से करने के लिए पीडब्ल्यूडी को अनुमति दे दी गई है। विभाग एक कैरिज-वे को 25 दिन के लिए बंद करेगा। इसके बाद अगले 25 दिन दूसरे कैरिज-वे की मरम्मत की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से अपील की है कि वह अतिरिक्त समय लेकर निकलें। उन्हें वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। जरूरत पड़ने पर पुल पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों पर रोक भी लगाई जा सकती है। पुल बंद होने से नेहरू प्लेस, कालकाजी, गोविंदपुरी, ईस्ट ऑफ कैलाश, हौज खास, आईआईटी, साकेत जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना होगा।

जनकसेतु खुलने से राहत : पश्चिमी दिल्ली से दक्षिण और नई दिल्ली आने-जाने के लिए जनक सेतु पुल शनिवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। दिल्ली कैंट से जनकपुरी जाने वाले कैरिज-वे पर एक माह से मरम्मत कार्य चल रहा था।


Next Story