भारत

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के लिए आई ये राहत भरी खबर, लेकिन...

jantaserishta.com
15 Aug 2021 11:23 AM IST
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के लिए आई ये राहत भरी खबर, लेकिन...
x

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिजनों के लिए एक राहत भरी खबर है. परिजन अब हफ्ते में एक बार अधिकतम 2 व्यक्तियों के साथ जेल में बंद अपने कैदी से मुलाकात कर सकेंगे. नियमों में मिली यह छूट 16 अगस्त से लागू होगी जिसका फायदा सभी प्रकार के विचाराधीन कैदियों को मिलेगा.

बांदा जेल प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी आदेश में बताया गया कि 16 अगस्त से बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात कराए जाने की स्वीकृति कुछ शर्तों के साथ दे दी गई है. हफ्ते में एक बार परिवार के 2 व्यक्ति बंदी से मुलाकात कर सकेंगे. मुलाकात के समय कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सावधानियों को बरतते हुए सामाजिक दूरी और मास्क लगाए रखने के नियमों को मानना होगा.
साथ ही इसके लिए जेल परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है. मिलने आने वाले परिजनों को अपने साथ 72 घंटे के अंदर की आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जरूर लानी होगी.
बांदा मंडल कारागार के जेल अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि 16 अगस्त से बांदा जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के परिजन उनसे मिल सकेंगे. मुख्तार अंसारी विचाराधीन कैदी है और उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा. यह नियम इस प्रकार के सभी कैदियों को मिलेगा.
उन्होंने कहा कि दोषसिद्ध कैदियों के परिजन 15 दिन के अंतराल में महीने में दो बार मिल सकते हैं. लेकिन परिजनों को अपने साथ 72 घंटे के भीतर की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी.
बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की बैरेक में टीवी लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने 'आजतक' को बताया कि "वह प्रकरण अभी प्रोसेस में है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story