भारत

ये कविता शानदार है, IPS अफसर का शेयर किया हुआ वीडियो देखिए

jantaserishta.com
20 Feb 2022 4:19 PM IST
ये कविता शानदार है, IPS अफसर का शेयर किया हुआ वीडियो देखिए
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक आईपीएस ऑफ़िसर (IPS Officer) का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को खुद IPS विनय ओम तिवारी (Vinay Om Tiwari) ने ट्वीट किया है. वीडियो में IPS विनय कवि वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर उनके इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

दरअसल, इस वीडियो में IPS विनय कुछ पंक्तियां गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए आईपीएस ऑफ़िसर अपने ट्वीट में लिखते हैं- "ये पंक्तियां मुझे उद्वेलित करती हैं. जब निराश होता हूं, तो कंठ में गूंजती रहती हैं. ये पंक्तियां मुझे गति देती हैं, रुकने नहीं देती हैं. बहने का बल देती हैं, सहने की शक्ति देती हैं. अनंत प्रकृति के विस्तार के दर्शन कराती हैं." वो लिखते हैं कि जीवन की आग और उसका यह राग हम सभी के जीवन को उदीयमान करे.
उनके इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं हैं. किसी यूजर ने इसे शानदार कविता बताया तो किसी ने IPS अधिकारी के इस टैलेंट की जमकर सराहना की. कई अधिकारियों ने भी कमेंट में उनकी तारीफ की है.
ये पंक्तियां मुझे उद्वेलित करती हैं।जब निराश होता हूं,तो कंठ में गूंजती रहती हैं।ये पंक्तियां मुझे गति देती हैं, रुकने नहीं देती हैं,बहने का बल देती हैं, सहने की शक्ति देती हैं।अनंत प्रकृति के विस्तार के दर्शन कराती हैं।
बता दें कि आईपीएस ऑफ़िसर विनय ओम तिवारी बिहार में बतौर एसपी कार्यरत हैं. हाल ही में उनका पहला कविता संग्रह 'मैं कुछ लिखना चाहता हूं' जारी हुआ है. पब्लिशर (Vani Prakashan) ने भी इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है.


कौन हैं विनय तिवारी?
IPS विनय मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं. वह साल 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं. वे न केवल अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी जाने जाते हैं. IPS विनय कविताओं में खासी दिलचस्पी रखते हैं. उनके Twitter और YouTube अकाउंट पर कई वीडियोज हैं, जिनमें वो कविता पाठ करते नजर आ रहे हैं. Twitter पर उनके 84 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं.
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) जांच का जिम्मा भी वो उठा चुके हैं. वो बिहार पुलिस की ओर से मुंबई भेजी गई जांच टीम का हिस्सा थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story