भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर हुई वायरल

jantaserishta.com
10 Jun 2022 5:31 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर हुई वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अहमदाबाद: कहते हैं कि एक शिक्षक के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी छात्र की सफलता होती है। उस टीचर की खुशी का अंदाजा लगाइए जिसका स्टूडेंट देश का प्रधानमंत्री बन जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नवसारी में जब अपने शिक्षक से मिले तो दोनों की खुशी देखने लायक थी। पीएम मोदी ने अपने शिक्षक को प्रणाम किया तो उन्होंने सिर पर हाथ फेरते हुए कुछ उसी अंदाज में आशीर्वाद दिया जिस तरह वह वडनगर के उस स्कूल में कभी बाल नरेंद्र को दिया करते होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के नवसारी में 'गुजरात गौरव अभियान' के दौरान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन किया। मोदी ने इस अवसर पर कहा,''आज गुजरात गौरव अभियान है। मुझे इस बात का विशेष गौरव हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था। आज मुझे गर्व इस बात का हो रहा है कि गुजरात छोड़ने के बाद जिन-जिन लोगों ने गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया और आज भूपेंद्र भाई और सीआर पाटिल की जोड़ी जिस उमंग और उत्साह के साथ नया वश्विास जगा रही है।''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''नवसारी की इस पावन धरती से मैं उनाई माता मंदिर को सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। आदिवासी सामर्थ्य और संकल्पों की भूमि पर गुजरात गौरव अभियान का हस्सिा बनना ये भी मेरे लिए अपने आप में गौरव पूर्ण बात है। गुजरात का गौरव, बीते दो दशक में जो तेज विकास हुआ है। सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आंकांक्षाएं इस गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है। आज मुझे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करने का अवसर मिला है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story