कोरोना से पहले ये अफसर मार डालेगा, लड़की को जड़ा थप्पड़, कान मरोड़कर नीचे गिराया, पूरी करतूत कैमरे में कैद

बिहार के बक्सर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर सर्कल ऑफिसर अनिल कुमार ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की. पहले लड़की को थप्पड़ मारा फिर उसका कान मरोड़कर उसे नीचे गिरा दिया. लड़की सीओ के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. यह मामला अंचल क्षेत्र के बड़कागांव सबल पट्टी का है. बता दें, इससे पहले रामोपत्ति की रहने वाली एक महिला ने भी सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था दुकान को सील करने के दौरान सीओ अनिल कुमार ने उनके पति पर जान लेवा हमला किया था. जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





