भारत

आपको अंदर तक झकझोर देगी ये खबर!

jantaserishta.com
19 July 2022 10:04 AM IST
आपको अंदर तक झकझोर देगी ये खबर!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बच्चा बारिश में घर की छत पर साइकिल चला रहा था.

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. मासूम की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चा बारिश में घर की छत पर साइकिल चला रहा था. अचानक उसकी साइकिल फिसली और वो छत से नीचे गिरा और खाड़ी के बहते पानी में बह गया.

काफी समय तक तो परिवार में किसी को मालूम ही नहीं चल सका कि मासूम के साथ ऐसी घटना हो गई है. कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि छत पर खेल रहा मासूम गायब है. फिर उसे काफी ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर ऐसी आशंका जताई गई कि कहीं पानी में तो नहीं गिर गया है. फिर उसे ढूंढना शुरू किया गया.
देर शाम घर से करीब 10 किलोमीटर दूर उसका शव विटावा के खाड़ी के किनारे मिला. चार दिन से बच्चे को ढूंढा जा रहा था.
इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ठाणे के कोपरी खाड़ी के किनारे मासूम बच्चा अपने परिवार के साथ रहता था. चार दिन पहले दिन में काफी तेज बारिश हुई थी. बच्चा छत पर साइकिल चला रहा था. अचानक बहते पानी में गिर गया और लापता हो गया था.
इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story