भारत

रूह कंपा देगी ये खबर...बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गुस्से में परिजन

jantaserishta.com
5 Jan 2023 2:14 PM IST
रूह कंपा देगी ये खबर...बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गुस्से में परिजन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला आने से हड़कंप मच गया.
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक नाबालिक दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला आने से हड़कंप मच गया. घटना उस वक्त हुई, जब मां दवाई लेने बछरावां आई हुई थी, वापस जाने पर जब पूछा कि बच्ची कहां है तो घर वालों से पता चला कि वह लकड़ी काटने जंगलों की तरफ गई है, जब उसने जंगल में लोगों से पूछा कि उसकी बिटिया कहां है? तो दो लड़कों ने बताया कि उसे कोई खींच कर ले गया है.
पीड़िता की मां लड़की को खोजने लगी तभी उसे उसकी कुल्हाड़ी और बिडरी दिखाई दी. कुछ लड़कों ने बताया कि उस तरफ गए हैं मां अपनी बेटी को आवाज दे रही थी तो एक लड़का भागा और एक को मां ने पकड़ लिया. जिसके बाद मां ने अपने बेटे और पति को बताया. फिर पुलिस को बुलाया और पकड़े गये युवक को पुलिस लेकर चली गई. फिलहाल पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने दूसरे युवक गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है.
पीड़िता की मां का कहना है कि हम दवा लेने बछरावां आए थे, जब यहां से घर गए तो घर में लड़की नहीं थी तो मैंने पूछा कहां गई फिर पता चला की लकड़ी काटने गई है, हम भी कुल्हाड़ी लेकर सोचे कि लकड़ी कटा लें, गल में लड़की नहीं मिली, हम अपनी लड़की को खोजने लगे, बकरी वाले लड़की को घसीट ले गए, वह चिल्लाती रही, मुंह दबा दिए थे उसका, मैंने उनमें से एक लड़के को पकड़ लिया और स्कूल ले गए.
पीड़िता की मां ने बताया कि मैंने स्कूल में लड़के को बंद करा दिए, मेरा लड़का मजदूरी करता है और पति खेत में पानी लगाने गए थे, मैंने अपने बेटे को बताया तो बेटा आ गया, तब मैंने 112 को फोन किया, तब पुलिस वाले आए और स्कूल का कमरा खुलवाए, फिर गांव के लोग हमारी बेटी को खोजने लगे, हमारी लड़की जंगल में मिली है.
इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और दूसरे की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story