भारत
हिलाकर रख देगी ये खबर, इंस्टाग्राम फॉलोवर्स और लाइक्स पर डबल मर्डर हुआ, लड़की ने कही ये बात
jantaserishta.com
7 Oct 2022 12:07 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
दोहरे हत्याकांड ने दिल दहला दिया है.
नई दिल्ली: नई दिल्ली में इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड ने दिल दहला दिया है. हैरानी की बात यह है कि एक लड़की ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी हुई है.
डबल मर्डर का यह मामला उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट-2 से सामने आया है. जहां पर विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे साहिल नाम के एक युवक और उसके दोस्त को ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.
बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाली राखी (परिवर्तित नाम) नाम की एक लड़की और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच राखी ने साहिल को अपने घर के सामने की गली में आने का चैलेंज दिया.
साहिल अपने दोस्त निखिल के साथ राखी से मिलने पहुंचा, लेकिन वहां कुछ राखी का नाबालिग भाई और उसके कुछ जानने वाले फॉलोअर्स पहले से ही मौजूद थे, जिन्होंने साहिल और निखिल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया.
इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. पास में खड़ी हुई भीड़ में से कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथ में हथियार लेकर बदमाश लोगों को भी डराते रहे और फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं, आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की तो इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरे की हालत बिगड़ी तो उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है.
इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा होनी चाहिए. बताया जा रहा है कि जिस लड़की ने साहिल को फोन कर बुलाया था, वह पहले भी कई बार इलाके के लोगों को धमकी दे चुकी है. मृतक साहिल की बुजुर्ग नानी ने कहा कि अगर आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो वह खुद मौत को गले लगा लेंगी.
फिलहाल पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है? इसका भी पता लगा रही है.
शुरुआती जांच में यही पता चला है कि लड़की और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढाने और लाइक्स के लेकर विवाद था, जिसके बाद लड़की ने साहिल को अपने घर के सामने आने के लिए कहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





