
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक संदिग्ध मौत ने लोगों को हिला कर रख दिया है. दरअसल, शहर के एक इलाके में बिजली के खंभे से एक युवक की लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जूते के फीते के जरिए फांसी लगा ली. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसकी जेब से तीन नेपाली नोट निकले हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि युवक की डेथबॉडी खंभे के पास बैठे मुद्रा में है. उसके गले में जूते का फीता खंभे से बंधा हुआ है. कैंट पुलिस जांच में जुटी है. साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है. कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है, लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
हालांकि, कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का ही लग रहा है, क्योंकि शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं. युवक जूता पहने हुए हैं, लेकिन उसका फीता गले में कसा हुआ है. खैर पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. साथ ही मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





