भारत

इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
23 Jun 2022 5:00 PM IST
इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया, पढ़े पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जौनपुर: जौनपुर में अजब अनहोनी हुई है। एक व्यक्ति की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत से परेशान महिला ने गुरुवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। एक हफ्ते में दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। परिजन अभी एक घटना से उबर भी नही पाए थे कि महिला ट्रेन के सामने कूदकर जान देने से मातम और बढ़ गया है। पति-पत्नी बरसठी थाना क्षेत्र के हसियां गांव में रहते थे। महिला ने बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास जान दी है।

हंसिया गांव निवासी जगत प्रसाद गिरी ट्रक चलाने का कार्य करते थे। उनका बीते रविवार को सड़क दुर्घटना में गाजीपुर जिले के नन्दगंज के पास मौत हो गयी। पति की मौत की सूचना लगते ही पत्नी 45 वर्षीय सरोजा देवी सदमे में आ गई थीं। वह गुरुवार को सुबह उठी और घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर जौनपुर प्रयागराज रेल प्रखंड पर गनेशपुर गांव के पास किसी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
काफी देर तक घर में सरोजा को न पाकर परिजन खोजने लगे। बाद में ट्रेन से महिला की मौत होने की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त किये। पति-पत्नी को एक लड़की व दो लड़के हैं। सबसे बड़ी लड़की सोनी की शादी हो चुकी है। लड़के 23 वर्षीय संदीप व 18 वर्षीय राहुल हैं। एक तरफ बच्चे पिता की मौत से उबर नही पाए थे कि मां के इस तरह से कदम उठाने ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story