भारत

यात्रियों के लिए यह खबर है जरुरी, होली पर घर जाना हुआ आसान, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

jantaserishta.com
16 March 2024 2:50 AM GMT
यात्रियों के लिए यह खबर है जरुरी, होली पर घर जाना हुआ आसान, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
x

सांकेतिक तस्वीर

रेलवे ने खुशखबरी दी है.
पटना: होली पर बिहार आने वाले यात्रियों को रेलवे ने खुशखबरी दी है पूर्व में घोषित होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलायी जाएंगी। रेलवे ने शुक्रवार से पहले 31 जोड़ी होली स्पेशल की सूचना जारी कर चुका है। पूमरे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आवश्यकतानुसार ट्रेनों की संख्या में और वृद्धि होगी। 07227 हैदराबाद-पटना स्पेशल 22 एवं 26 मार्च को हैदराबाद से शाम 4.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 03.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 24 एवं 28 मार्च को पटना से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी।
08793 दुर्ग-पटना स्पेशल 22 मार्च को दुर्ग से दोपहर 1.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह 23 मार्च को दोपहर 2.00 बजे खुलेगी। 06183 कोच्चुवेली-दानापुर 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को कोच्चुवेली से सुबह 04.15 बजे खुलकर गुरुवार को 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से 22 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे खुलेगी। 01471 पुणे-दानापुर 21 मार्च को पुणे से सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी। 01215 छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-दानापुर 21 मार्च को दिन में 11.25 बजे खुलेगी व अगले दिन दोपहर 2.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से यह 22 मार्च को शाम 7.30 बजे खुलेगी।
08825 शालीमार-दरभंगा 23 मार्च को शालिमार से रात 9.55 बजे खुलेगी अगले दिन 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 08826 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल 24.03.2024 को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी। 08819 टाटा-सहरसा 23 मार्च को टाटा से 1.20 बजे खुलेगी, अगले दिन सुबह 3.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। 08820 सहरसा-टाटा 24 मार्च को सहरसा से सुबह 06.00 बजे खुलेगी, रात 8.45 बजे टाटा पहुंचेगी। 08838 रांची-जयनगर 23 मार्च को रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 08839 जयनगर-रांची 24.03.2024 को जयनगर से रात 11.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे रांची पहुंचेगी। 08849 रांची-पूर्णिया जं. 23 मार्च को रांची से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर रात 9.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी। वापसी में 08850 पूर्णिया जं.-रांची 23 मार्च को पूर्णिया जं. से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2.25 बजे रांची पहुंचेगी।
08853 टाटा-सहरसा 18 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से रात 7.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। 08854 सहरसा-टाटा 19 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सहरसा से रात 1.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी। 08855 टाटा-बरौनी 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में 08856 बरौनी-टाटा 20 मार्च से 03 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से शाम 4.15 बजे प्रस्थान करेगी।
Next Story