Top News

जेल में बंद सांसद संजय सिंह को लेकर अदालत से आई ये खबर, VIDEO

jantaserishta.com
4 Dec 2023 3:25 PM IST
जेल में बंद सांसद संजय सिंह को लेकर अदालत से आई ये खबर, VIDEO
x

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले में अपने खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को झूठा बताया है। सोमवार को एक बार फिर जेल भेजे जाने से पहले संजय सिंह ने कहा कि ईडी की चार्जशीट झूठ का पहाड़ है। ‘आप’ नेता ने एक बार फिर पीएम मोदी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि उन्हें बोलने की सजा दी जा रही है।

Delhi’s Rouse Avenue Court extends judicial custody of AAP Leader Sanjay Singh till December 11 in connection with the Excise policy money laundering case https://t.co/OsyVJRjjYh

— ANI (@ANI) December 4, 2023

11 दिसंबर तक जेल भेजे गए संजय सिंह ने कोर्टरूम से निकलते हुए अपने खिलाफ लगे आरापों को झूठा बताया। उन्होंने तीन बार कहा कि ईडी की चार्जशीट में सबकुछ झूठ है। कड़ी सुरक्षा के बीच निकलते हुए संजय सिंह ने कहा, ‘ईडी की चार्जशीट झूठ का पहाड़ है, झूठ का पहाड़ है ईडी की चार्जशीट, झूठ का पहाड़ है, मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की यह सजा है, इसके अलावा कुछ नहीं।’

न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद संजय सिंह को सोमवार को राऊज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी हिरासत को 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, इससे पहले 6 दिसंबर को इसी अदालत में संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है। संजय सिंह को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story