भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी को लेकर आई ये नई जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
नई दिल्ली. रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि रूस द्वारा भारत को एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति तय कार्यक्रम के अनुसार 'अच्छी तरह से हो रही है.' राजदूत की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण के मद्देनजर रूस द्वारा भारत को प्रमुख सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति में संभावित देरी को लेकर चिंता जताई गई है. अलीपोव ने कहा, "एस-400 प्रणाली की आपूर्ति तय कार्यक्रम के अनुसार अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है." राजदूत ने भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75वें वर्ष के अवसर पर 'रशिया डाइजेस्ट' पत्रिका में लिखी एक प्रस्तावना में यह टिप्पणी की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





