भारत

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को इस सांसद ने बताया आजादी की जंग, जानें क्या बोले शफीकुर्रहमान बर्क

jantaserishta.com
17 Aug 2021 2:41 PM IST
अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को इस सांसद ने बताया आजादी की जंग, जानें क्या बोले शफीकुर्रहमान बर्क
x

संभल: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी. सपा सांसद ने कहा कि, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया.

बर्क यही नहीं रुके, उन्होंने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि, इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया. गौरतलब है कि, तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को बेदखल करते हुए अपनी सत्ता जमा ली है. वहीं, कई जगह हिंसक झड़पों में आफगान नागरिकों को मार दिया गया. वहां के नागिरक अन्य देशों से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं.
इसके अलावा तमाम नागरिक अपना मुल्क छोड़कर भाग रहे हैं. इस बीच तालिबान ने अफगानिस्तान की संसद, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों पर अपना कब्जा जमा लिया है. यही नहीं, अफगानिस्तान से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story