भारत

यह शादी जरा हटके है...बुलेट से शादी करने पहुंचा दूल्हा, बाराती भी हुए कायल, किया कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
21 Feb 2022 1:48 PM IST
यह शादी जरा हटके है...बुलेट से शादी करने पहुंचा दूल्हा, बाराती भी हुए कायल, किया कुछ ऐसा...
x
दूल्हे ने बताया कि उसे बुलेट बेहद प्रिय है उसपर पत्नी को साथ बिठाकर जयमाल के लिए पहुंचने पर उन्हें दोहरी खुशी हुई.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक दूल्हा बुलेट पर अपनी दुल्हन के साथ सवार होकर जयमाल के लिए पहुंचा तो शादी समारोह में सबकी नजरें उसी पर टिक गई. दूल्हे ने बताया कि उसे बुलेट बेहद प्रिय है उसपर पत्नी को साथ बिठाकर जयमाल के लिए पहुंचने पर उन्हें दोहरी खुशी हुई.

जिस दौरान दूल्हा बुलेट पर अपनी दुल्हन के साथ सवार होकर जयमाल के लिए आ रहा था उस दौरान बैकग्राउंड में देखो आया 'बुलेट राजा' गाना भी बज रहा था.
दूल्हा रवि कुमार को बुलेट पर आता देख लड़की के घर वालों से लेकर बाराती तक इस नए स्टाइल का खूब आनंद ले रहे थे. इस पूरी सोच के पीछे जब दूल्हे रवि से से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरी सबसे प्रिय बुलेट बाइक रही है और अब जीवनसंगिनी भी जीवन भर साथ रहेंगी तो दोनों को एक साथ लाकर दोहरी खुशी मनाई.
दूल्हे ने यह भी बताया कि लोग अपनी शादी में डोली, घोड़ी पर, कार से और यहां तक कि हेलीकॉप्टर से भी अपनी दुल्हन को लाते थे लेकिन मैंने फैसला किया कि अपनी दुल्हन को सबसे प्रिय बाइक बुलेट से लाउंगा. उन्होंने कहा, शादी के वक्त तक भी मैं ने किसी से नहीं बताया और इसे सरप्राइज रखने का फैसला किया था.
बरहाल इस आधुनिक युग में नए-नए रीति-रिवाजों के आगे घर परिवार वाले भी नई परंपराओं का स्वागत कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इसका लुफ्त ले रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story