भारत

इश्क में पागलपन की हदें पार कर गया ये लड़का! सब हैरान

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:37 AM IST
इश्क में पागलपन की हदें पार कर गया ये लड़का! सब हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट : आजतक

बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. जहां एक सिरफिरे लड़के ने 6वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के गले पर चाकू रखकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है और 8वीं क्लास में पढ़ता है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था. जिसकी वजह से उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों गांव के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और लड़का अक्सर लड़की को परेशान करता था. लोकजाल की वजह से लड़की के परिजनों ने किसी से इसकी शिकायत नहीं कि और स्कूल से नाम कटवा कर गांव के अन्य स्कूल में उसका एडमिशन करवा दिया. बावजूद इसके लड़के ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा और किसी न किसी बहाने से घर के आसपास मंडराता रहता था.
शनिवार शाम चार बजे सिरफिरा लड़का बाइक से अपने दोस्त के साथ छात्रा के घर पहुंचा और उसके गले पर चाकू लगाया और उसके मांग में सिंदूर डाल दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे जुनेबाइल कोर्ट में पेश किया गया.
पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम उनकी बेटी दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी. आरोपी बाइक से नीचे उतरा और उसका दुपट्टा भी खींच लिया. फिर मोहल्ले वालों के सामने बेटी के गले पर चाकू लगाया और उसकी मां में सिंदूर लगाकर भाग गया. इस दौरान उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन दोनों किसी के हाथ नहीं आए.
वहीं इस मामले पर डिप्टी एसपी अजय सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर नाबालिग आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 354, 354 ख व 352 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. नाबालिग होने की वजह से रविवार को आरोपी छात्र को जुनेबाइल कोर्ट में पेश किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story