भारत

चर्चा में है नितिन गडकरी का ये खत! जानें क्या कहा?

jantaserishta.com
19 July 2022 8:14 AM IST
चर्चा में है नितिन गडकरी का ये खत! जानें क्या कहा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भोपाल: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक खत लिख कर आगाह किया है। केंद्रीय मंत्री का यह खत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस 'लेटर बम' की सभी चर्चा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस खत में अवैध वसूली का जिक्र किया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा है।

नितिन गडकरी ने बताया है कि राज्य के आरटीओ अधिकारी एक कर्मचारी बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी कर रहे हैं। जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर और मालिकों को भारी परेशानी हो रही है।
इस खत में नितिन गडकरी की तरफ से लिखा गया है कि मध्य प्रदेश के आरटीओ अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा चेक पोस्ट एंट्री के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी हो रही है। गाड़ी के सारे कागजात सही होने के बावजूद और गाड़ी अंडरलोड पाई जाने पर किसी भी प्रकार की एंट्री भरने का प्रावधान नहीं है। बावजूद इसके ट्रक ड्राइवर्स और मालिकों को तंग किया जा रहा है।
नितिन गडकरी ने इस खत में आगे लिखा है कि इससे पहले भी इस विषय पर ध्यान दिलाया गया था लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया। अब इसकी वजह से मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इस खत के जरिए सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई है।
केंद्रीय मंत्री द्वारा यह चिट्ठी राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के नाम पर लिखी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह के नाम भी यह चिट्ठी संबोधित की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story