भारत

यह किसी फिल्म की शूटिंग नहीं एक्सीडेंट है! LIVE वीडियो देखें

jantaserishta.com
1 March 2026 4:01 PM IST
यह किसी फिल्म की शूटिंग नहीं एक्सीडेंट है! LIVE वीडियो देखें
x
देखें वीडियो.
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा ग्वालियर हाईवे पर खौफनाक मंजर सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे,जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
घटना टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है। जानकारी के अनुसार, नेक्सॉन कार MP07-ZG-9779 में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि अपनी बुलेट से ट्रक का पीछा किया। लगातार चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ अन्य राहगीरों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे छोड़ दिया और भागने की कोशिश की।
कुछ देर पीछा करने के बाद लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे। जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। फिलहाल इस मामले में कोई भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
वीडियो में दिख रहा है कि कार ड्राइवर लगातार ट्रक पर हाथ पटक रहा है।ट्रक रोक दे…की गुहार लगा रहा है है, पर ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। कुछ राहगीरों ने कार से भी वीडियो बनाया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर बार-बार लहराते हुए गाड़ी को घसीट रहा है।बाद में उसने एक खंती की तरफ ले जाकर गाड़ी को पटक दिया।
इस संबंध में आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा ने कहा कि मामले में कोई भी रिपोर्ट करने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को बिलौआ क्षेत्र में रोक लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story