भारत
ये तो गलत है...साइबर कैफे संचालक ने ऐसा क्या कर डाला? स्टूडेंट्स को नहीं हुआ भरोसा
jantaserishta.com
21 March 2025 12:21 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
आरोपी पकड़ाया.
नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में स्कूली बच्चों और कॉलेज स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ऑनलाइन 1 रुपया कॉलेज में जमाकर बाकी फीस अपने पास रख लेता था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी वैभव जैन अरिहंत साइबर कैफे का संचालक है. उसने गाडरवारा पीजी कॉलेजके छात्र-छात्राओं से 2 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.
पीजी कॉलेज गाडरवारा के प्रिंसिपल अखिलेश जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि साइबर कैफे संचालक वैभव जैन (32) शिवाजी वार्ड का निवासी है. वह अपने साइबर कैफे के जरिए छात्रों की फीस और छात्रवृत्ति की राशि में हेराफेरी कर रहा था. उसका तरीका बेहद चालाकी भरा था. वह छात्रों से फीस लेकर मात्र 1 रुपए कॉलेज के खाते में जमा करता था और क्यूआर कोड जनरेट कर शेष राशि अपने पास रख लेता था. इस तरह उसने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से कुल 2 लाख 18 हजार 49 रुपए की ठगी कर ली.
शिकायत मिलते ही गाडरवारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वैभव जैन को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ बीएनएस के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि वैभव जैन लंबे समय से इस तरह की ठगी कर रहा था, जिसके चलते कई छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





