भारत
OMG हद हो गई! बीयर से भरा ट्रक पलटा, बोतलें लूटते रहे लोग
jantaserishta.com
29 Nov 2025 11:43 AM IST

x
वीडियो सामने आया.
संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर के वालूज इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां रांजणगाव रोड पर बीयर से भरा ट्रक डिलीवरी के लिए जा रहा था कि अचानक पलट गया. रास्ते में एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने स्टीयरिंग टर्न की, लेकिन कंट्रोल नहीं रहा और ट्रक पलट गया. इससे सड़क पर बीयर की बोतलें बिखर गईं.
हादसे के समय ट्रक का केबिन दबने से चालक उसमें फंस गया. इसके बावजूद कुछ लोग चालक को बाहर निकालने की बजाय बीयर के बॉक्स उठाने के लिए दौड़ पड़े. सड़क पर कुछ ही मिनटों में ऐसा दृश्य बन गया, जैसे लूट मच गई हो. आसपास से गुजर रहे लोग भी बोतलों को उठाने में लग गए और ट्रक के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस घटना की सूचना कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही वालूज एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत भीड़ को काबू किया और घायल चालक को ट्रक की केबिन से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. अधिकारियों ने कहा कि चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में कुछ समय लगा.
पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में सड़क पर अफरा-तफरी मचाने वाले लोग खुद खतरे में पड़ सकते हैं. किसी भी सड़क हादसे में प्राथमिकता हमेशा घायल या फंसे हुए व्यक्ति की सुरक्षा और मदद होनी चाहिए, न कि सामान की लूट. हादसे की वजह से रास्ते में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोग और वाहन चालक सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे. इस घटना के बाद वालूज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है.
Tagsमहाराष्ट्रछत्रपती संभाजीनगरवालूजबीयर से भरा ट्रकएक्सीडेंटMaharashtraChhatrapati SambhajinagarWalujtruck full of beeraccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





