भारत

ये है दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित कृष्णा मंदिर, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
6 Dec 2020 11:28 AM IST
ये है दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित कृष्णा मंदिर, देखें तस्वीरें
x

दिल्ली. इस साल देश में अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है। इसकी वजह ला नीना का प्रभाव बताया जाता है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के डीजी डॉ. एम. महापात्रा के अनुसार इस समय प्रशांत महासागर के पूर्व और मध्य में तापमान सामान्य से कम है। यहां ला नीना के हालात हैं। ठंड के अंत तक यहां ऐसी ही स्थिति रहेगी। बता दें कि ला नीना को स्पेनिश भाषा में छोटी बच्ची कहते हैं। इसका उच्चारण'ला-नीन-युह' है। इसका दुनियाभर में प्रभाव पड़ता है। ला नीना प्रशांत महासागर के ऊपर हवाओं का एक ठंडा फेज होता है। यानी जब गर्म पानी आगे बढ़ता है, तो ठंडा पानी ऊपर सतह पर आ जाता है। इससे ठंड अधिक पड़ती है। दिल्ली और उत्तरभारत में रिकॉर्ड सामान्य से कम तापमान को देखते हुए अनुमान है कि इस साल अधिक ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरप्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य-पूर्व भारत में तापमान सामान्य से कम रहेगा। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रोराघाटी स्थित युला कुंडा झील में स्थित कृष्ण मंदिर की है। यह झील बर्फ में जमी हुई है। यहां तापमान -14 तक पहुंच गया है। झील के बीच में बना कृष्ण मंदिर दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना मंदिर माना जाता है। यह समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यह हिमाचल प्रदेश का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। यहां जाने के लिए शिमला से 194 किमी. दूर किन्नौर के टापरी तक आना होता है। यहां से तीन किमी पैदल चलकर बेस कैंप पहुंचा जा सकता है। फिर 9 किमी की ट्रैकिंग के बाद यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि बर्फबारी के कारण यह मंदिर कई महीने बंद रहेगा। कहते हैं कि इस झील का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। दावा किया जाता है कि मंदिर की परिक्रमा करने से कई रोग दूर हो जाते हैं।

















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story