भारत

ये है OLX के जरिए फ्रॉड करने का लेटेस्ट तरीका, एक गलती और अकाउंट से पैसे खाली, जानिए कैसे बचे

jantaserishta.com
10 March 2021 2:32 PM IST
ये है OLX के जरिए फ्रॉड करने का लेटेस्ट तरीका, एक गलती और अकाउंट से पैसे खाली, जानिए कैसे बचे
x

OLX पर लोगों को साथ फ्रॉड होना आम हो चुका है. हालांकि फ्रॉड करने वाले आए दिन नए तरीका निकाल कर लोगों की ठगी करते हैं. ऐसा एक नया मामला सामने आया है. दिल्ली के रहने वाले रूपेष कुमार के साथ ऐसा ही एक OLX फ्रॉड हुआ और 21,000 रुपये की ठगी हो गई.

आम तौर पर OLX पर UPI और पेमेंट से जुड़े फ्रॉड होते हैं. ये मामला UPI बेस्ड फ्रॉड का है. दरअसल रूपेश कुमार ने एक वॉशिंग मशीन बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था. इसके तुरंत बाद एक बायर का मैसेज आया कि वो इसे खरीदना चाहता है.
वॉशिंग मशीन के लिए पेमेंट पेटीएम के जरिए करने को कहा गया. टेस्ट करने के नाम पर उस शख्स ने रूपेश कुमार को 2 रुपये भेजे और इधर से भी 2 रुपये भेजने को कहा. दलील ये दी कि POS से ट्रांस्फर इसी तरह से किया जाता है.
इसके बाद उसने कहा कि पेटीएम में 6,000 रुपये सेंड करें और और वो भी 6,000 सेंड करेगा. इसके पीछे भी दलील ये दी गई कि POS ट्रांसफर ऐसे ही काम करता है. रुपेष द्वारा भेजे गए 6,000 रुपये, इसके बाद पेटीएम में उधर से कोई अमाउंट नहीं आया.
हालांकि इसके बाद भी फ्रॉड ने ये कहा कि ऐसा नहीं होता है और पैसे पेटीएम में रिफ्लेक्ट करेंगे. इसके बाद रूपेष से उस फ्रॉड ने लगातार हजार हजार रुपये करके लगभग 21 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए. दिलचस्प ये है कि अभी भी वो फ्रॉड ये कह रहा है कि पैसे पेटीएम में आ जाएंगे.
हालांकि इसकी शिकायत रूपेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने में कर दी है. आम तौर पर इस तरह के फ्रॉड काफी जटिल होते हैं जिसे ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है. क्योंकि UPI से लिंक्ड खाता तीन पत्ती के नाम से था.
ध्यान देने वाली बात ये है कि इस तरह के फ्रॉड का शिकार काफी लोग हो सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस फ्रॉड में किसी भी लिंक पर क्लिक करने को नहीं कहा जाता है. न ही इस फ्रॉड में यूजर के अकाउंट से फ्रॉडस्टर खुद पैसे निकालते हैं.
इस तरह के फ्रॉड OLX पर ऐड डालने वाले सेलर का भरोसा जीत कर किया जाता है. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है. रूपेश कुमार को भरोसा था कि बायर जो कह रहा है वो सही है और उसने पैसे भेज कर ये भी झूठे तौर पर साबित कर दिया कि वो फ्रॉड नहीं है.
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?
--- OLX पर सामान बेचते समय ये ध्यान में रखें कि पैसे कैश में ही लें.
--- अकाउंट में पैसे भेजने को कहा जाए तो आप साफ मना कर दें. क्योंकि हर बार अलग तरह से फ्रॉड किए जाते हैं.
--- बायर से कॉल पर बात करें, मिलने के लिए पब्लिक प्लेस तय करें और इसके बाद ही किसी तरह का लेन देन करें.
--- पेमेंट के लिए अगर आपको फोन पर किसी तरह का ओटीपी आए तो उसे किसी के साथ शेयर न करें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story