यह है असली हिंदुस्तान: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं. एक ओर जहांगीर पुरी में हिंसा की वारदात हुई, वहीं दूसरी ओर मंगोलपुरी में प्रेम और सौहार्द की मिसाल कायम की गई. दरअसल, हनुमान जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जा रही थी. धीरे-धीरे श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे. तभी शोभायात्रा मंगोलपुरी में मस्जिद के सामने पहुंची. इसी दौरान वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर फूलों की बारिश की.
जहांगीर पूरी और मंगोलपुरी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको फर्क नज़र आएगा. वीडियो मंगोलपुरी इलाके का है जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान मस्जिद से फूलों की बारिश की गई. #jahagirpuri #HanumanJayanti2022 pic.twitter.com/9pKwlUsBwq
— Manoj Verma (मनोज वर्मा) (@i_manojverma) April 17, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





