भारत

ये है खुलेआम गुंडागर्दी...मुफ्त में खाना नहीं दिया तो खौलता तेल डाला

jantaserishta.com
3 Aug 2023 1:07 PM IST
ये है खुलेआम गुंडागर्दी...मुफ्त में खाना नहीं दिया तो खौलता तेल डाला
x
मौके से फरार हो गए।
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दुकान संचालक को मुफ्त में खाना देने से मना करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने उस पर खोलता तेल डाल दिया। दुकान संचालक का इलाज किया जा रहा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र की मेघदूत चाट चौपाटी इलाके का है, यहां कुछ बदमाश आए और उन्होंने मुकेश जैन, जो खाने की दुकान संचालित करते हैं, उनसे मुफ्त में खाना देने के साथ पैसों की भी मांग कर दी।
जब उन्होंने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने खौलता हुआ तेल डाल दिया। बदमाशों द्वारा खोलता हुआ तेल डालने से मुकेश बुरी तरह झुलस गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। मुकेश को एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है। वहीं बताया गया है कि जिन बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story