भारत

यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं, 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है: बीजेपी

jantaserishta.com
31 March 2024 10:48 AM IST
यह लोकतंत्र बचाओ रैली नहीं, परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है: बीजेपी
x
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ रैली पर बीजेपी ने हमला बोला और कहा कि विपक्ष पुराने गुनाहों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में एकत्र हो रहा है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली करार दिया है।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आज यह कहा जा सकता है कि ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए, अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए एक साथ इकठ्ठा हो रहे हैं। इन्होने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं, अपने भ्रष्टाचार के पुराने अपराधों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान का उपयोग कर रहे हैं। आज जब ये यहां एकत्र हो रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जा सकता है, तो हिंदी में एक कहावत है, 'चोरी ऊपर से सीनाज़ोरी।"
त्रिवेदी ने कहा कि ये सभी हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा, कई साल पहले इसी रामलीला मैदान में इंडिया अगेंस्ट करप्शन रैली हुई थी, लेकिन आज करप्शन करने वाले सभी एक साथ खड़े हो रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में आज विपक्ष लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहा है जिसमें विपक्ष के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story