भारत

यह मनी लॉन्ड्रिंग है...विधायक सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ये आरोप, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 Oct 2022 10:42 AM IST
यह मनी लॉन्ड्रिंग है...विधायक सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ये आरोप, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लॉटरी में एक करोड़ रुपये के बंपर पुरस्कार जीतने पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने TMC के विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी के लॉटरी में एक करोड़ रुपये के बंपर पुरस्कार जीतने पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है. सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के लॉटरी कंपनी के साथ संबंध हैं, साथ ही कहा कि "मैं यह कहता रहा हूं कि डियर (भाईपो) लॉटरी और TMC के बीच संबंध हैं. यह मनी लॉन्ड्रिंग का एक सरल और आसान तरीका है.
भाजपा नेता अधिकारी ने आरोप लगाया कि आम लोग टिकट खरीदते हैं, लेकिन टीएमसी नेताओं को बंपर इनाम मिलता है. पहले अनुब्रत मंडल ने जैकपॉट जीता था और अब टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था. अधिकारी ने दावा किया कि डियर लॉटरी का बंगाल में एक बड़ा बाजार है, लेकिन लॉटरी अनियमित हैं. उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि खेल में गंभीर अनियमितताएं हैं और गलत तरीके अपनाए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जरूरत है.
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक विवेक गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी पर राजनीतिक हमले पूरी तरह से गलत हैं. क्योंकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि "यह पूरी तरह से मेरी पत्नी का फैसला है कि वह लॉटरी में जीती गई इस रकम को कैसे खर्च करेंगी. हालांकि वह धर्मार्थ संगठनों से जुड़ी हुई हैं. इसलिए वह इसका इस्तेमाल परोपकारी गतिविधियों के लिए भी कर सकती है. उन्होंने आगे कहा कि यह एक पंजीकृत लॉटरी थी जिसे देश के वित्त निकायों द्वारा नियंत्रित और विनियमित किया जाता है.
टीएमसी के विधायक विवेक गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी के मनी लॉन्ड्रिंग केदावे पर कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं इतना शक्तिशाली था कि नागालैंड द्वारा संचालित लॉटरी को प्रभावित कर सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story