भारत

ये है कलयुग का कंस मामा...भांजी की शादी से बौखलाया, रिसेप्शन के खाने में जहर मिलाया

jantaserishta.com
8 Jan 2025 4:16 PM IST
ये है कलयुग का कंस मामा...भांजी की शादी से बौखलाया, रिसेप्शन के खाने में जहर मिलाया
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी फरार.
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अचानक अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में घुस आया. यहां उसने मेहमानों के लिए तैयार किए गए खाने में जहर मिला दिया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी भांजी की शादी के खिलाफ था इसलिए उसने ये हरकत की थी.
हालांकि, अच्छी बात ये है कि उस खाने के किसी ने भी खाया नहीं था और मामला सामने आने के बाद उसके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं. फिलहाल आरोपी फरार है. एजेंसी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उट्रे गांव में हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा.
पन्हाला पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने कहा कि हमले उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी पहचान उत्रे गांव के निवासी और महिला के मामा महेश पाटिल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला का पालन-पोषण आरोपी के घर पर ही हुआ था.
कोंडुभैरी ने कहा 'आरोपी की भांजी हाल ही में गांव के एक व्यक्ति के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली. चूंकि, यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था, इसलिए उसने मंगलवार को लड़की के शादी के रिसेप्शन समारोह में जाकर मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने में जहर मिला दिया'. अधिकारी ने बताया कि जब वह व्यक्ति भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया. फिर वह मौके से भाग गया.
अधिकारी ने कहा- हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है. उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.' पुलिस ने बताया- कि किसी ने भी वह खाना नहीं खाया जिसमें जहरीला पदार्थ मिलाया गया था और उसके सैंपल्स फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story