भारत

'...इस तरह लोग सबको इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं' , हाईकोर्ट से लगी लताड़

jantaserishta.com
1 March 2024 10:42 AM IST
...इस तरह लोग सबको इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं , हाईकोर्ट से लगी लताड़
x
उन्होंने कहा, 'इस तरह लोग सबको इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। भारत में सरकारी जमीन पर कब्जे का एक तरीका मंदिर बना देना भी है।'
अहमदाबाद: टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत एक रोड के लिए ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर अहमदाबाद के कुछ लोग हाईकोर्ट पहुंचे और एक मंदिर को छोड़ दिए जाने की गुजारिश की। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल ने कहा कि मंदिर बनाना भी देश में सरकारी जमीन पर कब्जे का एक तरीका है। उन्होंने कहा, 'इस तरह लोग सबको इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। भारत में सरकारी जमीन पर कब्जे का एक तरीका मंदिर बना देना भी है।'
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक चांदलोडिया के 93 परिवारों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए याचिका दायर की है। सिंगल जज की अदालत में याचिका खारिज हो जाने के बाद उन्होंने डिवीजन बेंच के सामने अपील दायर की। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से यह आश्वासन दिए जाने के बावजूद कि किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा, याचिकाकर्ताओं एक मंदिर को प्रस्तावित सड़क से बचा लेने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि पूरे समुदाय की भावनाएं इससे जुड़ीं हैं और सबने इसको बनाने में योगदान दिया है।
चीफ जस्टिस ने कहा, 'मैं यह जरूर कहूंगा कि आप इस तरह दूसरों को इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। आप सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं और यह सब जगह हो रहा है।' जस्टिस ने कहा कि जिस जमीन पर मंदिर है उस पर याचिकाकर्ताओं का मालिकाना हक नहीं। जज ने कहा, 'यह कहकर कि मंदिर को हटा दिया जाएगा, आप भावनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं।'
इसके बाद जज ने घरों को मंदिरों में बदलकर अवैध निर्माण को बचाने की बात करते हुए कहा, 'आप घर के बाहर कुछ चिह्न रखकर इसे मंदिर बना दीजिए। भारत में जमीन कब्जाने का यह भी एक तरीका है।' अंतरिम आदेश में कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के खिलाफ संरक्षण प्रदान किया। आगे की सुनवाई 14 मार्च को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story