भारत
निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं: PM मोदी
Shantanu Roy
12 May 2025 8:49 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस', यह एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।" आतंकवाद पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित रखा है, भविष्य उसके व्यवहार पर निर्भर करेगा। ऑपरेशन सिंदूर अब न्यू नॉर्मल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते और... पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पाकिस्तान के सीने में बनें आतंकी अड्डों का हमने खंडहर बना दिया। पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गई है, इसे कसौटी पर परखा जाएगा। जब राष्ट्र प्रथम हमारा संकल्प होता है, तो दृढ़ निर्णय लिए जाते हैं।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस', यह एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।" pic.twitter.com/GE3zvvHPfa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
भारत के हमले में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादी मारे गए, पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हमारी सैन्य ताकत से पाकिस्तानी ड्रोन को ढेर कर दिया। भारत परमाणु ब्लैकमेल की धमकी में नहीं आएगा। दुश्मनों को अब हमारी महिलाओं के माथे के सिंदूर मिटाने के परिणाम का एहसास हो गया है; ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं था। हमने सशस्त्र बलों को आतंकवादियों को मिट्टी मिलाने की पूरी छूट दी। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान ने हताशा और बौखलाहट में दुस्साहस किया। बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने हमारी सेना को संपर्क किया, तब तक हमने आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया था। इसलिए जब पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि उसकी ओर से कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं होगी और सैन्य दुस्साहस नहीं होगा तो हमने भी विचार किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर मारना आतंकवाद का सबसे वीभत्स चेहरा था, देश के माहौल को खराब करने की साजिश थी। हमने इसके बाद सेना को कार्रवाई करने की खुली छूटी दी और भारत के हमले से आतंकवादियों के हौसले टूट गए। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए हमने आतंकवाद के हेडक्वॉर्टर उजाड़ दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को प्रत्येक देसवासी की ओर से सलाम करता हूं। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच सोमवार को मई 10 को हुई युद्धविराम सहमति के विभिन्न पहलुओं पर अहम बातचीत हुई। यह बातचीत पहले दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित थी, लेकिन यह शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, 'डीजीएमओ स्तर की बातचीत समाप्त हो चुकी है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।'
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीPrime Minister Narendra ModiआतंकवादTerrorismजीरो टॉलरेंसZero Toleranceऑपरेशन सिंदूरOperation Sindoorपाकिस्तान चेतावनीPakistan Warningसैन्य कार्रवाईMilitary Actionटेरर और टॉक नहींNo Terror and Talkटेरर और ट्रेड नहींNo Terror and Tradeपरमाणु ब्लैकमेलNuclear Blackmailआतंकी ठिकानेTerrorist Campsराष्ट्र प्रथमNation Firstसशस्त्र बलों की छूटArmed Forces Freedomडीजीएमओ संपर्कDGMO Contactपाकिस्तान की बौखलाहटPakistan’s Frustrationभारत की सैन्य ताकतIndia’s Military Strength
Next Story





