भारत

ये तो गजब हो गया, थाने से गायब हो गई 1400 से ज्यादा शराब की पेटियां, पुलिस अधिकारियों का दावा सुनकर लोग सन्न

jantaserishta.com
28 March 2021 4:13 PM IST
ये तो गजब हो गया, थाने से गायब हो गई 1400 से ज्यादा शराब की पेटियां, पुलिस अधिकारियों का दावा सुनकर लोग सन्न
x

DEMO PIC

पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार...

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन के स्ट्रांगरूम से 35 लाख रुपये कीमत की शराब की 1400 से ज्यादा पेटियां गायब पाई गई हैं. यहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि शराब की इन पेटियों को चूहों ने नष्ट कर दिया है. पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार चूहों ने अवैध शराब की प्लास्टिक की बोतलों को चबा डाला, कांच की बोतलों को तोड़ डाला और जिन पेटियों में शराब रखी थी उन्हें भी नष्ट कर दिया है.

आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्णन ने अलीगढ़ के आईपीएस अधिकारी विकास सिंह को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा. शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस ने इस जब्त की गई शराब को गेंगस्टर बंटू यादव को बेचा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया, 'शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि जब्त की गई अवैध शराब को पुलिस ने स्थानीय गेंगस्टर बंटू यादव को बेचा है. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है.'
बंटू यादव को कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन में ही उसके खिलाफ दर्ज एक फेक एंकाउंटर के मामलें में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में इसी थाने के एसएचओ इंद्रेशपाल सिंह भी मुख्य आरोपी है जो कि फिलहाल फरार चल रहा है.
12 मार्च को जिलाधिकारी विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन के स्ट्रांगरूम का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान अवैध शराब की जब्त 1459 पेटियां गायब मिली थी. इस मामले में बार-बार समन भेजने के बावजूद एसएचओ इंद्रेशपाल सिंह और हेड क्लर्क रसाल सिंह अपनी सफाई देने के लिए उपस्थित नहीं हुए.
जिलाधिकारी विभा चहल ने इस मामले में एसएचओ और हेड क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे. जिसके बाद दोनों को ही सस्पेंड कर दिया गया था. दोनों पर आईपीसी की धारा 409 (सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास तोड़ने का अपराध) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून एवं यूपी आबकारी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story