भारत

घोर कलयुग है! बुजुर्ग महिला ने बेटी को लेकर कही ऐसी बात...सब सन्न

jantaserishta.com
2 May 2024 6:14 PM IST
घोर कलयुग है! बुजुर्ग महिला ने बेटी को लेकर कही ऐसी बात...सब सन्न
x

सांकेतिक तस्वीर

दामाद पर भी आरोप.
हरिद्वार: उत्तराखंड में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने यह भी बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। अपनी बेटी-दामाद की शिकायत लेकर वह थाने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, कनखल में एक बुजुर्ग महिला का मकान उसकी बेटी और दामाद ने धोखाधड़ी से अपने नाम दान करा लिया। इसका विरोध करने पर दंपति ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि गली नंबर तीन न्यू विष्णु गार्डन कनखल निवासी बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. शोभाराम यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह बीमारी से ग्रसित हैं। आरोप लगाया कि दो जून 2023 को जगजीतपुर के डिवाइन लाइट स्कूल के पास रह रही बड़ी बेटी रजनी यादव उसके पास आई और तहसील में आयुष्मान कार्ड बनवाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई।
बजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसने (बेटी) अपने पति विजय कुमार यादव के साथ मिलकर धोखे से मकान के 1000 फुट के हिस्से का दानपत्र अपने नाम करवा लिया। मार्च में एक व्यक्ति मकान खरीदने आया। उसने जानकारी दी कि मकान रजनी यादव के पक्ष में दानपत्र किया गया है। आरोप है कि महिला ने दानपात्र को खारिज करने के लिए कहा तो दोनों ने मारपीट की। पुलिस ने बेटी रजनी और दामाद विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इमलीखेड़ा मार्ग पर सोलानी पुल के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है। सोलानी पुल के पास देर रात बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। पुलिसकर्मी रोहिताश कुमार और मोहन तोमर मौके पर पहुंचे। घायल 35 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र तेजपाल निवासी माणकमऊ थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर और नीरज पुत्र बाबूराम निवासी शेखपुरा थाना कुतबुशेर किो अस्पताल में भर्ती कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story