भारत

ये धोखा है! नव विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पढ़ें प्यार की गजब कहानी

jantaserishta.com
6 Nov 2022 2:33 PM IST
ये धोखा है! नव विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पढ़ें प्यार की गजब कहानी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

पिता के मुताबिक युवती शादी के बाद पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी।
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। युवती ने घर बनवाने के लिए रखे 50 हजार रुपये और गहने भी अपने साथ ले गयी। वहीं इस मामले में नव विवाहिता के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी है। पिता के मुताबिक युवती शादी के बाद पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी।
ये मामला परतावल क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती की शादी दस दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान विवाहिता का प्रेमी ससुराल जाकर हंगामा करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर युवती के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा है वह शादी से पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। इसके बाद पिता ने नव विवाहिता को विदा कराकर घर लेते आया। लेकिन शनिवार की भोर में युवती घर से गायब मिली।
इस मामले में पिता ने बेटी के अपरहण का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि घर बनवाने के लिए सरकार की तरफ से मिले पैसे में से 50 हजार रुपये भी गायब हैं इसके अलावा बेटे का मोबाइल और गहने भी लेकर युवती फरार है। इस मामले में चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story