
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर के 71 साल के डॉक्टर के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 71 साल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज धारीवाल ने एक फंक्शन में डांस की ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी कि लोग देखते ही रह गए. डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. डॉक्टर धारीवाल की बायपास सर्जरी हो चुकी है. वह डायबिटीज और अस्थमा के पेशेंट हैं, लेकिन डांस के प्रति उनकी दीवानगी पर कोई असर नहीं पड़ता. नियमित योग और संयमित लाइफस्टाइल से उन्होंने अपने डांस के जज्बे को बरकरार रखा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





