भारत

ये वारदात रोंगटे खड़े कर देने वाली है! पूरे परिवार को कटवाया पालतू कुत्ते से

jantaserishta.com
16 Sept 2025 3:21 PM IST
ये वारदात रोंगटे खड़े कर देने वाली है! पूरे परिवार को कटवाया पालतू कुत्ते से
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के सुभाष पार्क इलाके में एक बेहद हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. जहां एक मोटर साइकिल को हटाने को लेकर हुए विवाद में इलाके के दबंग ने पूरे परिवार को रोड वीलर नस्ल के कुत्ते से कटवा दिया. कुत्ते के हमले में परिवार के 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिसके बाद सभी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया.
पीड़ित चेतन राठौड़ ने बताया कि रविवार रात तकरीबन 11:30 बजे गली के बाहर खड़ी बाइक को पार्किंग में लगाने के लिए उनके 55 वर्षीय पिता अरविंद राठौर गली में गए. इस दौरान उनके घर के बाहर पड़ोसी शालू गोस्वामी अपनी बाइक पर दो साथियों के साथ बैठा हुआ था. जिसपर पिता ने शालू गोस्वामी को बाइक हटाने के लिए कहा. इस पर वह नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा.
चेतन राठौड़ ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ऊपर अपने घर फ्लैट में आ गए. जिसपर मैंने कॉल करके गाली-गलौज के बारे में पूछा तो उसने मुझे नीचे बुलाया. जैसे ही मैं नीचे गया, वैसे ही वह दोनों साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा. वहीं उसके भाई, पिता, चाचा और चचेरा भाई भी वहां आ गए. इसी बीच शालू का एक साथी घर गया और रोड वीलर नस्ल का कुत्ता व लोहे की लाठी लेकर पहुंचा.
इसके बाद तीनों ने मिलकर परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया और कुत्ते को ऊपर छोड़ दिया. ऐसे में कुत्ते ने परिवार के सभी सदस्यों को नोंच डाला. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई. लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story