भारत

जेल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गैंगवार, खूनी संघर्ष में हुई ये घटना...

jantaserishta.com
21 Nov 2021 8:38 AM IST
जेल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गैंगवार, खूनी संघर्ष में हुई ये घटना...
x
गैंगवार में दोनों तरफ से हमला किया गया.

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम की भोंडसी जेल में वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार का मामला सामने आया है. यहां दो गैंगस्टर के बीच छिड़े खूनी संघर्ष में तीन घायल हो गए हैं. घायलों को गंभीर चोट आई है. ये गैंगवार जेल में बंद गैंगस्टर अशोक राठी और गैंगस्टर कौशल गैंग के गुर्गों के बीच हुआ है.

गैंगवार में दोनों तरफ से हमला किया गया. इसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया. सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल बदमाशों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया.
रोहतक पीजीआई में घायलों का उपचार चल रहा है. जानकारी के मुताबिक भोंडसी जेल की बैरक नंबर 4 ए में विचाराधीन कैदी अशोक राठी गैंग के सदस्य दीपक, धीरज और बैरक नंबर 4 में कौशल गैंग के विचाराधीन कैदी राजीव उर्फ राजू और उसके साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई.
इस गैंगवार में गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के गुर्गों को गंभीर चोट आई है. बता दें कि भोंडसी जेल में वर्चस्व की लड़ाई में काफी समय से खूनी खेल जारी है. यहां दोनों गैंग अपना-अपना वर्चस्व चाहते हैं, लिहाजा इनमें टकराव की स्थिति बनी रहती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story