भारत

मनीष सिसोदिया मामला, सीबीआई को लेकर ये अहम जानकारी आई

jantaserishta.com
30 Aug 2022 9:19 AM IST
मनीष सिसोदिया मामला, सीबीआई को लेकर ये अहम जानकारी आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) आज 11 बजे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच करेगी. गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 की पंजाब नेशनल बैंक में जाकर सीबीआई बैंक लॉकर की जांच करेगी. इस दौरान मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी उनके साथ रहेंगी. बैंक में सीबीआई के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. मनीष सिसोदिया के सामने उनके लॉकर खोले जाएंगे.

दिल्ली की चर्चित शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई एक्शन में है. सीबीआई ने इससे पहले अगस्त में ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी. इतना ही नहीं सीबीआई ने इस मामले में पूर्व एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर रेड डाली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story