भारत

स्पा सेंटर को लेकर निगम की ये गाइडलाइन, दरवाजों में नहीं होगी कुंडी, पढ़े पूरी खबर

jantaserishta.com
23 Sept 2021 7:52 AM IST
स्पा सेंटर को लेकर निगम की ये गाइडलाइन, दरवाजों में नहीं होगी कुंडी, पढ़े पूरी खबर
x
बड़ी खबर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने स्पा को खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन कुछ हिदायतों के साथ. स्पा में अब वही मालिश कर सकेंगे जिनके पास फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर या चिकित्सा किसी में भी डिग्री या डिप्लोमा होगी.

हालांकि क्रॉस-जेंडर मालिश की अनुमति नहीं होगी और बंद दरवाजों के पीछे स्पा नहीं किया जाएगा. इतना ही नही सेंटरों में दरवाजों के अंदर कोई कुंडी और बोल्ट भी नहीं लगा होगा तो सेल्फ क्लोजिंग दरवाजे के साथ ही बाहरी दरवाजे भी काम के घंटों के दौरान खुले रखे जाएंगे. काम के घंटे होंगे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच.
पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने ने कहा कि नए नियमों के अनुसार सभी ग्राहकों को अपना पहचान दिखाना होगा. फोन नंबर और आईडी प्रूफ भी देनी होगी. यहां तक कि स्पा सेंटरों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम होंगे. साथ ही जहां स्पा होगा उसे रहने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी दिल्ली सरकार के बाद पूर्वी निगम क्षेत्र में कुछ दिशा-निर्देशों के तहत स्पा सेंटर खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस प्रस्ताव को अग्रिम स्वीकृति दे दी है. अब नए नियम पूर्वी निगम क्षेत्राधिकार में चल रहे सभी स्पॉ सेंटरों पर लागू किए जाएंगे, जिसका सभी सेंटरों को पालन करना आवश्यक होगा.
वहीं अगर यदि किसी स्पा केंद्र में वेश्यावृत्ति का मामला आया तो अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम लगा दिया जाएगा. स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और रिकॉर्डिंग कम से कम तीन महीने तक रखी जाएगी.
स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि दिशा-निर्देशों के किसी भी उल्लंघन के मामले में निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story