भारत

चर्चा में ये दूल्हा, कर दिया ये कारनामा

jantaserishta.com
28 July 2022 4:12 PM IST
चर्चा में ये दूल्हा, कर दिया ये कारनामा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दुल्हन और घराती, बारात आने का इंतजार करते रहे पर दूल्हा अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया और बरात के लिए बनाया गया खाना भी खराब हो गया. फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

अमरोहा जिले के हसनपुर में रहने वाला दुल्हा ऐन शादी वाले दिन अपने परिवार समेत फरार हो गया. दरअसल, आरोपी दूल्हा कई साल से लड़की की अस्मत से खेल रहा था. दोनों की प्रेम प्रसंग की कहानी दोनों परिवारों तक पहुंची तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया और लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी.
इसके बाद कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में और शहर के तमाम जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में लड़के और लड़की को शादी के बंधन में बांधने की बात तय हो गई और मंगलवार की रात को निकाह होना मुकर्रर कर दिया गया. फिर लड़की वालों ने निकाह से पहले बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली और घर में खाना भी बनवाया लिया.
लड़की वालों ने अपने सभी दूरदराज के रिश्तेदारों को भी बुला लिया. तय समय तक जब बारात नहीं पहुंची तो लड़के के मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन लड़के का मोबाइल बंद मिला. उसके बाद परिवार को किसी अनहोनी होने की आशंका होने लगी. इसी बीच किसी को भेजकर लड़के के घर सूचना देने की प्लानिंग की गई.
जैसे ही मैसेंजर लड़के पक्ष के घर पहुंचा तो उसने देखा कि लड़के के घर में ताला लगा हुआ है. यह सुनकर लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गई. रिश्तेदारों समेत आसपास के लोग जमा हो गए और भीड़ कोतवाली हसनपुर पहुंच गई.
जब थानेदार समेत इलाके के दारोगा और पुलिसकर्मियों को लड़के केफरार होने की सूचना दी गई तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि निकाह करने की बात पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली हसनपुर में तय की गई थी. फिलहाल पीड़ित लड़की पक्ष ने आरोपी लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी है और पुलिस अब फरार युवक और उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story