भारत

असम-मिजोरम बॉर्डर से आई ये अच्छी खबर!

jantaserishta.com
9 Aug 2021 9:09 AM IST
असम-मिजोरम बॉर्डर से आई ये अच्छी खबर!
x

फाइल फोटो 

Assam-Mizoram Border Clash Updates: असम और मिजोरम के बीच सीमा पर हुए संघर्ष के बाद अब हालात सुधरने लगे हैं. 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हुई झड़प के 13 दिन बाद फिर से ट्रकों का मूवमेंट शुरू हो गया है. देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे ट्रक रविवार को असम से लगी विवादित सीमा को पार कर मिजोरम गए.

शनिवार को पुलिस से मिले भरोसे के बाद ट्रक चालक ढोलई से अपने ट्रक आगे बढ़ाने लगे. हिंसक झड़प के बाद से ही ढोलई के पास ट्रक खड़े हुए थे. दोनों राज्यों के बीच हुई हिंसा के बाद असम के लोगों ने कथित तौर पर ब्लॉकेड (Blockade) लगा दिए थे, जिस कारण ट्रक वहां जा नहीं पा रहे थे. इससे मिजोरम में दवाओं से लेकर खाने-पीने के सामान तक की किल्लत होने लगी थी. हालांकि, शनिवार देर रात पुलिस की देखरेख में दवाओं, डीजल, कैरोसिन जैसे जरूरी सामानों को लादे हुए ट्रक मिजोरम पहुंच गए.
शनिवार को असम के दो मंत्रियों अशोक सिंघल और परिमल शुक्लाबैद्य ने ट्रक चालकों को भरोसा दिलाया था कि मिजोरम जाना सुरक्षित है, जिसके बाद ट्रक आगे बढ़ने शुरू हुए. परिमल शुक्लाबैद्य ने बताया कि 26 जुलाई को हुई हिंसा की वजह से पटरियों को भी नुकसान पहुंचा है. उनकी मरम्मत कराई जा रही है, जिसके बाद रेल सेवा भी शुरू हो जाएगी.
कोलासिब के एसपी वनलापाखा रालते ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक 50 से ज्यादा ट्रक असम सीमा को पार कर मिजोरम पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के बीच ट्रैफिक शुरू हो गया है. हालांकि, एहतियात बरती जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.
कछार के एसपी रमनदीप कौर ने भी बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ट्रकों का मूवमेंट शुरू हो गया है. शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में मंत्रियों के समझाने के बाद ट्रकों ने आगे बढ़ना शुरू किया.
सिल्चर स्थित मिजोरम हाउस के संपर्क अधिकारी काप्तलुआंगा ने बताया कि ट्रकों का मूवमेंट शुरू होने से पहले मिजोरम जाने वाली 9 गाड़ियों पर बदमाशों ने हमला किया था. ये हमला लैलापुर में किया गया था, जिसमें गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story