भारत

इस युवती को अपनों से ही जान का खतरा, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, ये है वजह

jantaserishta.com
25 July 2021 10:34 AM IST
इस युवती को अपनों से ही जान का खतरा, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, ये है वजह
x
परिवार के लोगों से ही खतरा है और सुरक्षा की जरूरत है.

यूपी के बरेली में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमें युवती अपने ही परिवार के खिलाफ सुरक्षा की मांग कर रही है. युवती ने आरोप लगाया है कि अपनी मर्जी से शादी करने के बाद उसे परिवार के लोगों से ही खतरा है और सुरक्षा की जरूरत है.

दरअसल बरेली के फरीदपुर की रहने वाली सुनैना नाम की युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 21 जून 2021 को फरीदपुर के ही रहने वाले सुमित गुप्ता से शादी कर ली थी जिससे उसके घर वाले बुरी तरह खफा हैं. युवती वीडियो में कह रही है कि प्रेम विवाह करने के बाद से ही घर वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं और उसकी ऑनर किलिंग हो सकती है.
युवती ने बताया कि उसने अपने पति के साथ स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई थी. युवती ने एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी.
युवती ने अपने मायके पक्ष के सभी छोटे से लेकर बड़े सदस्यों से जान का खतरा होने का आरोप लगाया है और साथ ही कहा है कि चोरी या किसी तरह की अन्य घटना में उन्हें फंसाने की साजिश भी रची जा सकती है. युवती ने अपने परिजनों के खिलाफ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
युवती ने बताया कि अंतर्जातीय शादी करने की वजह से उसके परिवार वाले नाराज हैं और उनसे उन्हें जान का खतरा है.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजकुमार अग्रवाल ने फरीदपुर पुलिस को मामले की जांच कर जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story