भारत

ये लड़की है जरा हटके, बालों की लंबाई है 9 फुट 10.5 इंच, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Oct 2021 5:56 PM IST
ये लड़की है जरा हटके, बालों की लंबाई है 9 फुट 10.5 इंच, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: लंबे बालों की केयर करना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन भारत की आकांक्षा यादव से ज्यादा इस काम में माहिर दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है. आकांक्षा के बालों की लंबाई 9 फुट 10.5 इंच यानी 3.01 मीटर है. इस उपलब्धि के चलते उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2020-2022 में भी शामिल किया गया था.

आकांक्षा यादव का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 30वें संस्करण में सबसे लंबे बाल रखने वाली महिला के रूप में दर्ज है. ये बड़ी दिलचस्प बात है कि साल 2019 के बाद से अभी तक कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है. अपने लंबे बालों से पहचान बनाने वाली आकांक्षा यादव महाराष्ट्र के थाणे की रहने वाली हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकांक्षा लहराते बालों के साथ वीडियो अपलोड करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर 13 हजार से ज्यादा हैं.
आकांक्षा का कहना है कि लंबे बालों की वजह से नेशनल रिकॉर्ड कायम करना अपने आप में बड़ी बात है. यह रिकॉर्ड बड़ा है, लेकिन इसके लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बड़ी है. अपने लंबे बालों की वजह से फार्मास्यूटिकल एंड मैनेजमेंट प्रोफेशनल के नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी है. हालांकि, आकांक्षा कभी अपने लंबे बालों के पीछे का राज नहीं बताती हैं.
अपनी जमीन पर लटकती जुल्फों के बारे में पूछने पर आकांक्षा सिर्फ इतना कहती हैं कि वो अपने हेयर वॉश और केयर के लिए दिन में 20 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं निकालती हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बाल कटवाए हैं तो उन्होंने कहा, 'मैंने कमर से लेकर नीचे फर्श तक लटकते बालों को काटा हुआ है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story