भारत
कांग्रेस की यह लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए: नाना पटोले
jantaserishta.com
29 March 2023 5:23 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महाराष्ट्र के कांग्रेस के अध्यक्ष पटोले ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा को मर्यादित नहीं रख पाते। कभी वे आंदोलित किसानों को आतंकवादी कहते हैं, तो कभी कांग्रेस की महिला सांसद को सूर्पनखा बताते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे देश के विकास को लेकर वैश्विक मंचों पर बार-बार अपमानित करते रहे हैं और वर्तमान दौर में अपने व्यापारी मित्र अडानी को देश की जमापूंजी सौंप दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर देश को सच्चाई बताने वाले हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए उनकी संसद सदस्यता पर हमला किया, जिससे संयुक्त संसदीय समिति के गठन से बचा जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सहित एयरपोर्ट, पोर्ट तक को नियमों पर ताक पर रखकर एक निजी कंपनी को सौंपे जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जब देश को नरेंद्र मोदी की कुत्सित नीतियों को जगजाहिर करना शुरू किया तब देश से सच छुपाने के लिए उनकी संसद सदस्यता से हटाने की साजिश रची और न्यायपालिका के माध्यम से इसे उन्होंने कर भी दिखाया।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसी पिछड़े का अपमान नहीं किया।
उन्होंने कहा कि जिस गांधी, नेहरू परिवार ने अपनी बेशकीमती सम्पत्तियों को देश को समर्पित कर दी उससे सरकारी आवास छीनने के जल्दी केंद्र सरकार की भ्रष्ट मानसिकता बताने को काफी है।
इससे पूर्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार आगमन पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का स्वागत व अभिनंदन किया और उनके लंबे संसदीय जीवन के बारे में बताते हुए संवाददाताओं से परिचय कराया।
Tagsकांग्रेसनाना पटोलेमहाराष्ट्र कांग्रेसमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्षCongressNana PatoleMaharashtra CongressMaharashtra Congress President
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





