भारत

इस परिवार ने बसपा मुखिया मायावती से भेंट की

jantaserishta.com
14 Feb 2022 11:48 AM IST
इस परिवार ने बसपा मुखिया मायावती से भेंट की
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते दिनों दलित समुदाय की एक युवती की कथित हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की भूमिका सामने आने का आरोप लगाते हुए इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। मायावती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिजनों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

मायावती ने पीड़ित परिपार से रविवार को यहां हुई मुलाकात की अपनी तस्वीर साझा करते हुए बताया, 'उन्नाव में दलित युवा लड़की का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दुःख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।''
गौरतलब है कि हाल ही में उन्नाव में दलित युवती के अपहरण और हत्या के मामले में एक सपा नेता की कथित भूमिका होने के आरोप लगते के बाद से ही राजनीति गरमा गई है। मृतका का शव उक्त सपा नेता के खेत के पास से बरामद हुआ था। मायावती ने इस मामले में पुलिस के लचर रवैये की भी आलोचना की है।
उन्होंने ट्वीट कर सरकार से लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा, ''उन्नाव पुलिस अगर पीड़ित परिवार की शिकायत का समय से संज्ञान ले लेती तो यह घटना नहीं होती। सरकार दोषी पुलिस वालों को बर्खास्त करे तथा उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजे। साथ ही गरीब पीड़ित परिवार की उचित कानूनी पैरवी की व्यवस्था करे, बीएसपी की यह मांग।''
बसपा की ओर से जारी बयान के अनुसार मृतका के माता, पिता और भाई बहन सहित अन्य परिजनों ने मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। मायावती ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में बसपा उनके साथ है। पार्टी का कहना है कि पीड़ित परिजनों को बसपा प्रमुख से मिलने के बाद न्याय की उम्मीद जगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story