भारत

ये चुनाव ना! वोटरों को लुभाने मंत्री के समर्थक ने अपनाया गजब का तरीका, आंखों पर काला कपड़ा बांधकर...

jantaserishta.com
28 March 2021 12:22 PM IST
ये चुनाव ना! वोटरों को लुभाने मंत्री के समर्थक ने अपनाया गजब का तरीका, आंखों पर काला कपड़ा बांधकर...
x

चुनाव जो न करा दे कम है. तमिलनाडु में वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियों की ओर से तरह तरह के हथकंडे आजमाए जा रहे हैं. अब बेशक इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता हो. ऐसा ही कुछ हुआ चेन्नई में. यहां AIADMK पार्टी के उम्मीदवार और राज्य में मंत्री एस.पी वेलुमनी के एक समर्थक ने वोटरों का ध्यान खींचने के लिए आंखों पर काला कपड़ा बांध कर कई किलोमीटर तक दुपहिया वाहन चलाया. काले कपड़े से आंखों समेत पूरा चेहरा ढका हुआ था. पहले आंखों पर इस तरह पट्टी बांधी गई थी कि कुछ भी न दिख सके.

वेलुमनी के समर्थक यूएमटी राजा के मुताबिक उन्होंने तमिलनाडु में AIADMK सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों में जागरूकता जगाने के लिए आखों पर कपड़ा बांध कर दुपहिया वाहन चलाया. वेलुमनी के मुताबिक वो मतदाताओं को ये भी बताना चाहते थे कि मंत्री रहते हुए वेलुमनी ने कितना काम किया.
राजा ने कहा, 'दस साल पहले सड़क पर आंखें खोल कर भी चलना मुश्किल था लेकिन AIADMK सरकार ने जो सुशासन, अच्छी सड़कें और बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर जो उपलब्ध कराया है, उससे आखों पर पट्टी बांध कर भी वाहन चलाया जा सकता है.'
राजा के मुताबिक उन्होंने यही संदेश लोगों को देने के लिए आंखों पर कपड़ा बांध कर वाहन चलाने का ये रास्ता चुना. राजा ने भरोसा जताया कि मतदाता वेलुमनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर विधानसभा के लिए चुनेंगे.
इस बार तमिलनाडु चुनाव में उम्मीदवार और उनके समर्थक नए-नए तरीकों से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. कोई डोसा बना रहा है, कोई मतदाताओं के कपड़े धो रहा है तो कोई सड़क पर सिंबलम मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story