भारत

यह चुनाव 'नेशन फर्स्ट बनाम फैमली फर्स्ट' के बीच है: योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
15 April 2024 3:45 PM IST
यह चुनाव नेशन फर्स्ट बनाम फैमली फर्स्ट के बीच है: योगी आदित्यनाथ
x
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद के रतनुआं मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने राजद को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि यह चुनाव 'नेशन फर्स्ट बनाम फैमली फर्स्ट' का है। लालू यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार के अंदर तो उनके ही परिवार को सीटें कम पड़ रही थी। लालू यादव अपने परिवार तक ही सिमट कर रह गए हैं। परिवार से आगे सोचा ही नहीं। इनका विकास केवल और केवल परिवार तक सीमित है। विकास भी होना है तो पहले परिवार का होगा। चुनाव में सीट भी मिलनी है तो सिर्फ परिवार को मिलनी है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि लालू यादव जैसे परिवार की राजनीति करने वाले यूपी में भी हैं, जिसे मैंने ठंडा कर दिया है। पहले वे भगवान राम को नहीं मान रहे थे और जब हमने अयोध्या में मंदिर बनवाया तो कहने लगे कि राम सबके हैं। यूपी की जनता तो पहले ही वैसे परिवारों को जवाब दे चुकी है और अब बिहार के लोगों को भी जवाब देने के लिए तैयार होना है और इसी के लिए मैं यहां आया हूं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनाते। अयोध्या में हमने राम मंदिर बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में अपराधियों का भी 'राम नाम सत्य' कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story